डॉo राजेश सिंह व कंचन मौर्य बने क्रमश- पुरुष व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष।
अरविंद, देवल संवाददाता, आजमगढ़ । दिनांक 09 सितंबर 25 उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई आजमगढ़ में संगठन के उच्च पदाधिकारियों के निर्देशानुसार चुनाव संपन्न कराया गया। मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मत से निर्विरोध रूप से डॉo राजेश सिंह को अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया। साथ ही ऐतिहासिक कदम उठाते हुए आधी आबादी का नेतृत्व महिला प्रकोष्ठ में अध्यक्ष पद पर कंचन मौर्य को चयनित किया गया। इस बैठक में ब्लॉक के सम्मानित शिक्षकों के अतिरिक्त जनपद के महत्वपूर्ण शिक्षक प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बैठक में चुनाव अधिकारी के रूप में अवधराज सिंह ने और संचालन जिम्मेदारी अखिलेश राय ने निभाई।
मंत्री पद की जिम्मेदारी क्रमशः संतोष कुमार राय और पूनम मिश्रा को सौंपी गई जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में अरुणेंद्र कुमार पांडे और नीलम यादव निर्वाचित हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जहां उपेंद्र दत्त शुक्ला ने स्थान प्राप्त किया, वहीं महिला प्रकोष्ठ में यह दायित्व अंशु अस्थाना को सौंपा गया।
उपाध्यक्ष पद पर पुरुष इकाई से देवेंद्र प्रताप राय, दिनेश सिंह, चंद कुमार सिंह, यशवंत सिंह, तरुनेश सिंह, डॉक्टर सुरेंद्र यादव, नीलम सिंह, संध्या पांडे और स्वयं अवध राज सिंह को चुना गया। जबकि महिला प्रकोष्ठ से मंजू त्रिपाठी, अनुपम दुबे, प्रतिमा पांडेय, विदुशी अस्थाना और शहर बानो को इस दायित्व का अवसर मिला।
संयुक्त मंत्री बने रवि पाठक और अजीत कुमार यादव। महिला प्रकोष्ठ में नम्रता पांडे और विजयलक्ष्मी मौर्य चुनी गई। इसके अतिरिक्त विशाल सिंह ऑडिटर निर्वाचित हुए तथा यशवंत सिंह को मीडिया प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक सरोज यादव तथा ब्लॉक संरक्षक के रूप में सुनीता सिंह को चयनित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कंचन मौर्य ने कहा कि इस जिम्मेदारी को जिस विश्वास के साथ मुझे सौंपा गया है, मैं पूरी ईमानदारी से उसे पूरा करने का प्रयास करूंगी। इस चुनाव में सरोज राय, विनीता सिंह, सुमन राय, रेखा पांडे, रेशु सिंह, जितेंद्र, अजीत, सपना पाठक अंकित कुमार अनुराग सिंह देवेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।