देवल संवाददाता, आजमगढ़। ब्लॉक जहानागंज में रविवार को पूर्व मंत्री यशवंत सिंह का 68वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और भव्य कार्यक्रम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास को गति देने हेतु कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रमेश कन्नौजिया ने की।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि यशवंत सिंह के जन्मदिन पर सभी दलों के नेता दलगत सीमाएं भूलकर शुभकामनाएं देने पहुंचे। रामपुर स्थित चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट पर भी विशेष आयोजन किया गया, जहां जिले के दिग्गज नेता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
पूजन-अर्चन के बाद पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात समर्थकों ने उन्हें बुके और अंगवस्त्र भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर सठियांव ब्लॉक प्रमुख
अरबिंद सिंह अपने पूरे परिवार के साथ उपस्थित रहे और यशवंत सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह जी के पुत्र नीरज शेखर सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति अरविंद सिंह, ब्लॉक प्रमुख जहानागंज रमेश कन्नौजिया, भाजपा नेता सुशील सिंह, आजाद आरीमर्दन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश सिंह, अजय सिंह महाप्रधान, शमशुद्दीन प्रधान सहित क्षेत्रीय जनता व जिले के कई दिग्गज शामिल हुए।
सभी उपस्थित लोगों ने पूर्व मंत्री यशवंत सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घ और सफल जीवन की मंगलकामना की।