देवल संवाददाता, रवि प्रताप ,मधुबन। भाजपा मधुबन मंडल की ओर से सोमवार को आजादी के नायकों,सैनिकों, बलिदानियों के सम्मान में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच तिरंगा यात्रा बनियान मोड़ स्थित डा. बीआर अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकाली गई।सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के मधुबन मंडल की ओर धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में शामिल पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर निकले। तिरंगा यात्रा मधुबन नगर पंचायत स्थित बनियाबान अंबेडकर तिराहा से कस्बा का भ्रमण करते हुए शहीद स्मारक पर पहुंची। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए क्रांतिकारियों की वीरता व पराक्रम को नमन किया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता,वंदे मातरम का उद्घोष करते रहे। नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। शहीद स्मारक परिसर में समापन सभा को क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति जगाना है। संगठन के कार्यकर्ता हर घर तिरंगा ध्वज फहराने के लिए अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि संगठन आजादी के पर्व को लेकर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रहा है। इसे लेकर गांव से शहर तक प्रत्येक घर पर तिरंगा ध्वज लहराना है। जब देश गुलाम था,तब अंग्रेजों ने भारत के लोगों पर अत्याचार किया था। देश के बहादुर महापुरुषों ने बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई है। कार्यक्रम को उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल,अमित कुमार गुप्ता,वरिष्ठ नेता व मधुबन व्यापार मंडल अध्यक्ष बब्लू ठठेरा, महामंत्री गुड्डू सिंह मंडल अध्यक्ष सूर्यभान भारद्वाज,मंडल उपाध्यक्ष अजय मल्ल,अमित कुमार गुप्ता, महाप्रसाद गुप्ता,अशोक राजभर, डा. अशोक सिंह,संतोष पांडेय, सभासद आलोक मल्ल,राहुल दीक्षित आदि ने सम्बोधित करते आजादी के नायकों की वीरता को नमन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद नीलेश राजरत्नम,राजकुमार राजभर,अखिलेश राज,डब्बू चौधरी,लवकुश विश्वकर्मा,शिवसरन मल्ल आदि उपस्थित रहे।