देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती मनायी गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित किया। बाद आयोजित संगोष्ठी में आगामी चुनाव पर चर्चा किया गया।
जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र समाजवादी योद्धा थे, जो हमेशा नौजवानों में जोश भरने का काम किया करते थे। जब भी वे संबोधन करते थे तो ऐसा लगता था कि कोई प्रवक्ता बोल रहा है। उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा हर समुदाय को एक साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं, और सदन तक आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। मौके पर चौधरी यशवंत सिंह, संजय यादव, वेदमणी शुक्ला, अनिल प्रधान, रामप्यारे सिंह पटेल, बाबूलाल यादव, अशोक पटेल, रमेश सिंह यादव, सरदार पारब्रह्म सिंह, सत्यम पांडेय, कुमारी मंदाकिनी पांडेय, त्रिपुरारी गोड़, निधि पांडेय, फारूक अली, सुरेश पटेल, विमलेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अंकुर यादव, हरिशंकर विश्वकर्मा, अजीत पटेल, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।