देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। हिंडालको रेनुसागर के प्रेक्षागृह में पारंपरिक उत्सवों की श्रृंखला को आगे बढ़ाने के क्रम में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सदस्याओं ने हरियाली तीज के उत्सव पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर शिव वंदना की प्रस्तुति से किया गया।
दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी सांस्कृतिक विरासत को भावी पीढ़ी तक पहुंचाना और समाज की महिलाओं को एक साथ
संगठित कर उनके आत्मशक्ति और सामाजिक योगदान को बढ़ावा देना है। सावन के महीने में प्रकृति मानसून की गोद में आनंदित होती है, तो भला महिलाएं सावन में कैसे पीछे रह सकती हैं। पारंपरिक परिधान में हाथों में मेंहदी और हरी हरी चूड़ियों के साथ सज धजकर भारी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुई, और पारंपरिक लोकगीत कजरी के साथ ही एक से बढ़कर एक गीतों पर नृत्य किया। दिशिता महिला मंडल की कमेटी सदस्याओं ने भी बहुत ही मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। सभी के प्रति आभार कल्चरल सेक्रेटरी सुजाता पांडेय के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस अवसर पर विभा शैलेश सिंह, कंचन पाठक, मेनका अरोड़ा, कविता श्रीमाली, रितु हर्षवर्धन, विभा मनीष सिंह, रितु दवे, सविता चौबे, रजनी रूंगटा, किरन श्रीवास्तव आदि महिलाएं मौजूद रहीं।