देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक रावर्ट्सगंज नगर के सब्जी मंडी परिसर में हुई। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला वर्मा व विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा अंजनी कुशवाहा मौजूद रहीं।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला वर्मा ने कहा कि अपनी जनता पार्टी का करावा पूरे प्रदेश में दिन प्रति दिन बढ़ रहा है। अपनी जनता पार्टी के नेतृत्व में गठित लोक मोर्चा का कार्यक्रम 22 जुलाई से मंडल वार प्रत्येक मंडल में लगातार चल रहा है। कार्यकर्ताओं में अपनी जनता पार्टी प्रति रुझान तेजी से बढ़ रहा है। मैं जनपद सोनभद्र के सभी पदाधिकारिओं से अपील करतीं हूं कि सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में अपनी जनता पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य के विचारों को जनता तक पहुंचने का कार्य करें। प्रदेश महाचिव महिला मोर्चा अंजनी कुशवाहा ने कहा कि अपनी जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में सभी शोषित, वंचितों की आवाज है, जिसकी जीतनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात करती है। जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के प्रथिमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर की नीति का विरोध प्रदेश मुख्यालय से लेकर ब्लाक मुख्यालय तक किया गया, जिसका असर सरकार पर पड़ा और सरकार झुकी। सरकार के इस फैसले का अपनी जनता पार्टी स्वागत करती है। इस मौके पर घोरावल विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मौर्य, ओबरा विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र कुमार यादव, नन्द गोपाल मौर्य, शिव कुमार मौर्य, ताड़केश्वर कुशवाहा, राजेंद्र चेरो, विकाश मौर्य, अलोक मौर्य, रामलखन जायसवाल, राम मौर्य, अनिल वर्मा, श्याम सुंदर, शशिकांत मौर्य, संत कुमार आदि मौजूद रहे।