देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। समूह की बहनों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित सेना के जवानों के लिए राखी भेजी है। जिला प्रबंधक ग्राम्य विकास विभाग एनआरएलएम एमजी रवि ने बताया कि समूह की बहनों ने विभिन्न प्रकार की राखियां बनाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी जागृति स्वास्थ्य के कुशल नेतृत्व में समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर रक्षाबंधन की इस पावन पर्व को और बेहतर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं से बनायी गई राखियों का एक संदेश व दीर्घायु कामना के साथ राखी भेजने का काम डाक विभाग द्वारा किया गया। वही, मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में समूह की सखियों द्वारा राखी प्रस्तुत कर डाक पार्सल किया गया। एमजी रवि ने बताया कि जनपद सोनभद्र के समूह के सदस्यों द्वारा बनाई गई तिरंगा राखी अपने देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सेनाध्यक्ष को डाक के द्वारा भेजी गई। समूह की बहनों ने दीर्घायु होने की कामना भी किया। समूह की महिलाओं ने बताया कि जिले में बुधवार को अर्ध सैनिक बल के जवानों को भी समूह की बहाने राखी बंधेगी, यह आयोजन पुलिस लाइन में आयोजित किया जायेगा।