देवल संवाददाता, इन्दारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा चौक पर शनिवार की देर रात रामाश्रय राजभर पुत्र कवलपत्र राजभर उम्र 45 वर्ष का शव मिलने से मचा हड़कंप। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेजवाया।कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा चौक के पास मऊ -मधुबन शहीद मार्ग पर शनिवार की देर रात राहगिरों ने एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा देखा। राहगीरों ने जब व्यक्ति के पास पहुंचे तो देखा कि सिर फटा हुआ था सिर से खून बह रहा था। मृतक का चेहरा क्षतिग्रस्त था, जिससे लोग पहचान नहीं पा रहें थे। लोगों ने इसकी जानकारी डायल 112 नम्बर पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले फोन से मृतक की पहचान किया। पुलिस के अनुसार मृतक सेटरिग का काम इधर ही कही करता था। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष कोपागंज रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि मृतक इधर ही मजदूरी करता था। रात में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक का लड़का तहरीर दिया है मुकदमा लिखा जा रहा है।