रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिका के दौरे पर अलास्का गए थे। इस दौरान पुतिन की मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई। अलास्का में 3 घंटे तक चली ट्रंप और पुतिन की बैठक ने दुनिया भर में सूर्खियां बटोरीं। हालांकि, इस बीच पुतिन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, अलास्का दौरे पर पहुंचे पुतिन अपने साथ 'पूप सूटकेस' भी लाए थे। यह सूटकेस उनके बॉडीगार्ड्स के हाथ में था, जिसमें पुतिन का मल इकट्ठा किया जा रहा था।
क्या है वजह?
यह खबर सुनने में कुछ अटपटी लग सकती है, लेकिन इसके पीछे एक बड़ा कारण है। दरअसल पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं कि पुतिन बीमार हैं। ऐसे में पुतिन नहीं चाहते कि किसी को उनकी कथित बीमारी के बारे में कुछ भी पता चले। यही वजह कि पुतिन ने अमेरिका में अपना मल छोड़ना भी मुनासिब नहीं समझा।