विद्यालय का ताला तोड़कर स्मार्ट टीवी उठा ले गये चोर
Author -
Dainik Deval
अगस्त 24, 2025
0
आमिर, देवल ब्यूरो ,सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर के कार्यालय का ताला तोड़कर चोर स्मार्ट टीवी तथा यूपीएस उठा ले गये। घटना शुक्रवार की रात को हुई। घटना की जानकारी शनिवार को सुबह विद्यालय खुलने के बाद हुई। जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालय के रसोईया सुबह विद्यालय पहुंची। जब वह साफ सफाई कर रही थी तब उसकी नजर कार्यालय के चैनल गेट पर पड़ी। गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था। उसने घटना की जानकारी प्रधानाध्यापक गजेंद्र सिंह को दिया। सूचना पाकर वे तत्काल विद्यालय पहुंच गये जिन्होंने बीइओ अमरेश सिंह को सूचना दिया। इसके बाद एक लिखित तहरीर पुलिस को दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी।इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी।