देवल संवाददाता, रवि प्रताप ,मधुबन। स्थानीय नगर पंचायत के बनियाबान तिराहा के समीप शुक्रवार को मानवेन्द्र कुमार मल्ल प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के तत्वाधान में राजा माधव मल्ल की पुण्यतिथि पूर्वज स्मृति दिवस के रूप में मनाने को लेकर सैंथवार मल्ल समाज की बैठक हुई।आगामी 21 सितंबर को पूर्वज स्मृति दिवस समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बिरादरी से जुड़े लोगों से राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पितृ पक्ष में होने वाले पूर्वज स्मृति दिवस को सफल बनाने को लेकर कहा कि जन सम्पर्क के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी लग जाए। कहा कि पूर्वज स्मृति दिवस कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। बात दें कि राजा माधव मल्ल के नाम से यह क्षेत्र पहले से जाना पहचाना जाता है। उनके वंशज आस-पास के गांवों में आज भी ससम्मान जीते है। लेकिन पूर्वजों का बलशाली इतिहास होते हुए भी उनकी पहचान लुप्त होती जा रही थी। इसको लेकर आगामी 21 सितंबर को राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के लोग राजा माधव मल्ल की पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप में मनाकर उन्हें याद करने का फैसला लिया है,इससे बिरादरी के लोगों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। इसके पूर्व समाज के लोगों ने राजा माधव मल्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कृतित्व को याद किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. मनोज कुमार सिंह,पूर्व प्रधानाचार्य डा.धर्मदेव सिंह,बेचन सिंह,विपिन मल्ल,नरेंद्र मल्ल निराला,बृजेश मल्ल,विनोद मल्ल,सत्येंद्र माल रणजीत मल माहेश्वरी मल्ल,मनोज मल्ल,प्रमोद मल्ल,रणजीत मल्ल, मानवेंद्र मल्ल आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।