आमिर, देवल ब्यूरो ,सोनभद्र। सपा जिला कार्यालय पर रविवार को विरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धासुमन अर्पित किया।
राम निहोर यादव ने कहा कि आज एक ऐसी विरांगना फूलन देवी की जयंती है, जो महिलाओं की रक्षा के लिए अपने जीवन को न्योछावर कर दिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास सिंह गौड ने कहा कि आज हम लोग एक महान महिला का जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने आदिवासियों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम किया। आज केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार में आदिवासियों एवं हर वर्ग की महिलाओं का शोषण चरम सीमा पर है। संगोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, रामप्यारे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह, सत्यम पांडेय, बाबूलाल यादव, अजीत मौर्य, डॉक्टर केडी सिंह पटेल, फारूक अली, वीरेंद्र यादव, डॉक्टर रतन सिंह पटेल, जगत पटेल आदि मौजूद रहे।