देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की महिलाओं ने बुधवार को बढ़ौली गांव में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनायी। जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद मौजूद महिलाओं में निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किया।
ऊषा चौबे ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कॉग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा व प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर महिलाओं को सेनेटरी पैड का वितरित किया जा रहा है। सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बने राजीव गांधी के कार्यकाल में देश में सूचना क्रांति और विकास की नई इबारत लिखी गई। राजीव
सूचना क्रांति के जरिए भारत को आधुनिकता की तरफ ले गए। आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा है, उसकी संकल्पना स्व राजीव गांधी अपने जमाने में कर चुके थे। उन्होंने ही वोट देने की आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 किया था। जवाहर नवोदय विद्यालय मौजूदा समय देश में खुले 551 विद्यालयों में 1.8 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे है। गांव के बच्चों को उत्कृष्ठ शिक्षा मिले, इस सोच के साथ राजीव गांधी ने जवाहर नवोदय विद्यालयो की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज गांव को सशक्त बनाने और लोकतंत्र में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने लिए पंचायतों को अधिकार दिये गए। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार दिया। इस मौके पर रमवंती देवी, रीता देवी, मुन्नी देवी, राजकुमारी, तेतरी देवी, संगीता देवी, चम्पा देवी, सरोज देवी, प्रभावती, सोमरी, ऊषा, विद्या आदि मौजूद रहीं।