ओबरा के क्लब नंबर चार में 11 अगस्त को मनाया जाएगा आदिवासी विश्व दिवस
देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गोड़ व विशिष्ट अतिथि समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा रवि कुमार गौड़ उर्फ बड़कू ने पार्टी की मजबूती पर बल दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आगामी 11 अगस्त को ओबरा के क्लब नंबर चार में आदिवासी विश्व दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल शिरकत करेंगे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोगों की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिल सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गोड, प्रदेश अध्यक्ष डा रवि कुमार गोड़ उर्फ बड़कू, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दुबे ने भी बैठक को संबोधित किया। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में
कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बिजली व्यवस्था चरमरा चुकी है। किसानों को खाद की कील्लत से जुझना पड़ रहा है। इस मौके पर चौधरी यशवंत सिंह, मुनीर अहमद, रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, विजय यादव, अनीता राकेश, अनिल प्रधान, वेदमाणी शुक्ला, रामप्यारे सिंह पटेल, डा लोकपति सिंह पटेल, रमेश सिंह यादव, त्रिपुरारी गोड़, सुरेश यादव, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, उदित अग्रहरि, अवध नारायण यादव, कुमारी मंदाकिनी पांडेय, कुमारी निधि पांडेय, बाबूलाल यादव, राधा सिंह, गीता गौर, मन्नू पांडेय, शिवनारायण चौहान, भोलानाथ निषाद आदि मौजूद रहे।