देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। अपना दल एस पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी की मजबूती पर चर्चा किया गया। इस दौरान घोरावल, दुद्धी व ओबरा विधानसभा के सभी जोन के प्रभारियों की घोषणा की गई। साथ ही रिक्त जिला मीडिया सचिव के पद की जिम्मेदारी इंजीनियर नीरज पटेल को सौंपी गई। बैठक में मुख्य अतिथि दिनेश बीयार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व विशिष्ट अतिथि बहन प्रीति सिंह का. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन सर्वोपरि होता है, जनपद सोनभद्र में समस्त जिला पंचायत क्षेत्र के चुनाव 2026 को मजबूती से लड़ने के लिए पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाना होगा। वहीं विशिष्ट अतिथि ने कहा कि संगठन विस्तार के लिए सभी पदाधिकारियों को मिलकर काम करना होगा। अपना दल एस राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाना होगा। मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर निरंतर काम चल रहा है, आने वाले पंचायती चुनाव में सभी सीटों पर पार्टी के पदाधिकारियों को बड़े ही मजबूती के साथ चुनाव लड़ाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन पदाधिकारियों ने अच्छा काम किया है उनका पार्टी हमेशा सम्मान करती आई है और आगे भी करती रहेगी। इस मौके पर सुरजीत पटेल, विनोद यादव, प्रवीण त्रिपाठी, कृष्णकांत कुशवाहा, विजय पटेल, श्यामसुंदर पटेल, रामधनी पटेल, विकास पटेल आदि मौजूद रहे।