देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। नगर के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आयोजित तिरंगा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी उपस्थित रहीं। समूह की महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर सीडीओ का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समूह की महिलाओं ने गीत, अपनी कहानी अपनी जुबानी सीडीओ के समक्ष व्यक्त किया, जिसे सुनकर सीडीओ ने महिलाओं से कई तरह के सवाल पूछी। महिलाओं के हौसले को देखकर के सीडीओ ने कहा कि यदि महिलाएं चाहे लें तो दुनिया का कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है। सारे कार्यों को बहुत ही आसानी और सुगमता से कर सकती हैं। विशेष रूप से आज आयोजित तिरंगा राखी बनाने के कार्य को भी आपने बारीकियां से देखा एवं सराहना किया। महिलाओं के द्वारा 10 मिनट के अंदर तैयार की गई तिरंगा राखी की प्रशंसा की। महिलाओं ने जब पूछा कि मैडम सबसे अच्छी राखी किसकी है तो सीडीओ ने कहा कि आप सब ने इतनी सुंदर राखी बनाई है कि यह कह पाना की किसकी राखी अच्छी है और किसकी राखी खराब है अतिशयोक्ति होगीं। इसलिए आप सभी लोगों ने बहुत ही बेहतर राखी बनाई बनाई है। महिलाओं ने सुंदर रंगोली भी बनाई थी, जिसकी सराहना सीडीओ ने किया। महिलाओं ने देशभक्ति गीतों पर डांस भी किया।