देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जिला कांग्रेस कार्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती बुधवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गई। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। बाद कांग्रेसियों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि आज का दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती को समर्पित है। सद्भावना दिवस का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, शांति, साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना है, जो स्व. राजीव गांधी के जीवन का मूलमंत्र था। उनके कार्यकाल में भारत ने शिक्षा, तकनीकी विकास और अर्थिक सुधारों में महत्त्वपूर्ण प्रगति किया था। जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा की स्व. राजीव गांधी के राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 में उच्च शिक्षा को बढ़ावा दिया गया। उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता माना जाता है। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिक (आईटी) दूर संचार और विज्ञान के क्षेत्र में क्रांति लाने की दिशा में कदम उठाया था। भारत में कम्प्यूटर क्रांति और टेलीकाम नेटवर्क के विस्तार का श्रेय भी पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी को जाता है। इसी तरह जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी पूर्व पीएम के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर जितेंद्र पासवान, राजबली पांडेय, नूरुद्दिन खान, कन्हैया पांडेय, अरविंद सिंह, रामेश्वरम यादव, आशीष सिंह, मंजू देवी, शशि बाला, अमरेश देव पांडेय, लल्लू राम पांडेय, प्रांजल श्रीवास्तव, अरुण कुमार, दिनेश चंद्र मिश्रा, राजन चौहान, अरुण कुमार, प्रवीण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।