देवल संवाददाता, मऊ। दीवानी न्यायालय म ऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा सांसद स्व कल्पनाथ राय की छब्बीसवीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में दीवानी न्यायालय बार एसोसिएशन म ऊ के प्रथम अध्यक्ष श्री कृष्ण सिंह एडवोकेट उर्फ बच्चा बाबू तत्कालीन मंत्री श्री उदयप्रताप राय एड अश्विन सिंह एडवोकेट अमरनाथ सिंह स्वतन्त्र सिंह सुहैल अहमद हिमांशु पाण्डेय सुरेन्द्र पांडेय उमेश सिंह सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। स्व कल्पनाथ राय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा हुई।
आज छ: अगस्त को पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा सांसद स्व कल्पनाथ राय की छब्बीसवीं पुण्यतिथि धूम धाम से अन्य कई स्थानों पर भी मनाई गई। इस अवसर पर जनपद के शिल्प तथा निर्माता के पुलिस लाईन स्थित आवास पर उनकी पत्नी डा सुधा राय के नेतृत्व में स्व कल्पनाथ राय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। उसके बाद सदर अस्पताल में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। तत् पश्चात कोपागंज सेमरी जमालपुर तथा रामरती देवी सी बीएस ई स्कूल में पुष्पांजलि अर्पित की गयी। लुदुही स्कूल में सभा करके उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा सुधा राय ने किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री सुरेश बहादुर सिंह पूर्व महासचिव श्री घनश्याम सहाय जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजमंगल यादव। जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार जायसवाल रमन पांडेय मनोज गिहार उदयप्रताप राय एड मोती राम ओमप्रकाश ठाकुर हरिश्चंद्र यादव रामकरण यादव विरेन्द्र कुशवाहा सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया तथा स्व कल्पनाथ राय के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर किया।