देवल संवाददाता , आजमगढ़। दिनांक 12.08.2025 दिन मंगलवार को *हर घर तिरंगा अभियान* के क्रम में *सेनानायक महोदय श्री सुशील कुमार शुक्ला (I.P.S) 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़* के कुशल निर्देशन एवं *उपसेनानायक श्री अशोक कुमार व शिविरपाल अमरनाथ यादव* के उपस्थिति में वाहिनी में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा लोक जागरूकता के लिए *तिरंगा बाइक रैली* निकाली गई।
इस दौरान जवानों द्वारा हाथों में *राष्ट्रीय तिरंगा झंण्डा* लेकर आम जनमानस की देश भावना व उसकी धरोहरों के प्रति लगाव को बढाने एवं _*हर घर तिरंगा अभियान - 2025*_ की जागरूकता एवं सफल क्रियान्वयन के दृष्टिगत लगातार _*"भारत माता की जय, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा, एवं वंदे मातरम"*_ का *उद्घोष* किया गया।
*जो गेट नंबर-3 से प्रारम्भ होकर ग्राम अहोपट्टी,बलरामपुर चौक,पुलिस मॉडर्न स्कूल, वाहिनी आवासीय परिसरों,वाहिनी क्वार्टर गार्द,प्रशासनिक भवन से होते हुए समापन गेट नंबर-3 पर हुआ*।
इस अवसर पर वाहिनी के समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।