कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विधान सभा क्षेत्र आलापुर निवासी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीराम बागी निवासी ग्राम भगवानपुर मंझरिया को मजदूर सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर रामनगर कार्यालय पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मालूम हो मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर राष्ट्रीय समाजवादी मजदूर सभा में राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनयन किया है। समाजवादी पार्टी आलापुर के कार्यकर्ताओं ने रामनगर कार्यालय पर नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव का फूल मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए खुशी जाहिर किया और एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदुम्मन यादव बबलू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अश्वनी यादव, पूर्व प्रमुख हीरालाल यादव, सपा नेत्री सुनीता सोनकर, जगन्नाथ कन्नौजिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भीमलाल कन्नौजिया, अच्छेलाल यादव आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीराम बागी को मजदूर सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जुलाई 21, 2025
0
Tags