कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विकास खण्ड जहांगीरगंज मुख्यालय पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका का विदाई समारोह आयोजित किया गया और सेवानिवृत्त हो रही दोनों कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। मालूम हो आंगनबाड़ी कार्यकत्री कौशिल्या सिंह केन्द्र अहिरौली रानीमऊ एवं चित्रलेखा गोंड आंगनबाड़ी सहायिका उमरी जलाल 30 साल की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होने पर विकास खण्ड जहांगीरगंज मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओ ने फूल मालाओं के साथ स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी विनोद कुमार, मुख्य सेविका कर्मावती ब्लाक अध्यक्ष जहांगीरगंज सुमन पांडेय, रेनू सिंह, ब्लाक कोषाध्यक्ष रीता वर्मा, सुनीता मौर्य,रोशनजहां, रेनू जयसवाल, वंदना, उमा, आशा, संध्या, सीमा, शीला, ऊषा, शारदा, प्रमिला आदि सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं मौजूद रही।