देवल संवाददाता, इन्दारा। इंदारा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए गुरुवार को नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और सुधाकर सिंह विधायक घोसी,अपर मण्डल प्रबंधक अजय सिंह ने भूमि पूजन किया। 64.75 करोड़ की लागत से बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य शुरू हो गया। लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।वाराणसी-गोरखपुर रेल मार्ग इंदारा 4 स्पेशल रेलवे क्रासिंग पर लोग जाम की समस्या से परेशान रहते हैं। रेलवे क्रासिंग पर अक्सर जाम की बन जाती थी। कई बार एक से ज्यादा ट्रेन गुजरने पर राहगीरों, यहां तक की एंबुलेंस जैसे इमरजेंसी वाहनों को भी लंबे समय तक फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता था। एंबुलेंस के रेलवे क्रासिंग पर फंसे होने की वजह से मरीजों की जान भी जा चुकी है। जिससे क्षेत्र की जनता यहां ओभारब्रीज का लंबे समय से मांग कर रही थे।ओवरब्रिज के शिलान्यास होने से क्षेत्र की जनता काफी खुश है। लोगों का कहना है कि,रेलवे क्रॉसिंग पर वैकल्पिक कोई भी रास्ता नहीं था। जिससे अक्सर यहां जाम की स्थिति बन जाती थी। क्रॉसिंग पर घंटो खुलने का इंतजार करते थे। अब ओवरब्रिज बनने से जनता और यहां से निकलने वाले इमरजेंसी वाहनों को काफी राहत मिलेगी। ओवरब्रिज इंदारा रेलवे फाटक से दोनों तरफ 350-350 मीटर लंबा रहेगा। 21 पिलरो का निर्माण किया जाएगा। ओवरब्रिज निर्माण की लागत 64.75 करोड़ रुपये की है। नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि से इंदारा रेलवे क्रासिंग के कारण लोगों को घंटो जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। अब लोगो की समस्या का समाधान हो गया है। ये पुल 2026 के लास्ट तक बनकर तैयार हो जाएगा।ऐतिहासिक ब्रिज का काम 50 वर्ष की समस्या से छुटकारा मिल गया जिसको डबल इंजन सरकार ने किया। इस भूमिपूजन में अपर मंडल प्रबंधक अजय सिंह,घोसी विधायक सुधाकर सिंह,जिला अध्यक्ष भाजपा रामाश्रय मौर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल,अदरी नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता जायसवाल,अरशद जमाल,अभिषेक सिंह बिक्की,प्रिन्स गुप्ता,चन्दन गुप्ता,विजय बहादुर सिंह,दिव्याक मिश्रा,नरसिंह मौर्य,शिव प्रताप चौरसिया,राघवेंद्र सिंह बघेल,कार्यक्रम के आयोजक सूरज राय मौजूद रहे।