देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत ऊंचडीह में वृहस्पतिवार को घोरावल विधायक डा अनिल कुमार मौर्य व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी की अध्यक्षता में अंत्येष्ठि स्थल निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। बाद जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पौध रोपण किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत निवासी राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक डा ओमप्रकाश त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी लाल जी शुक्ला, सहायक विकास अधिकारी राधेश्याम यादव, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उदय नाथ मौर्य, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, गौरीशंकर मंडल अध्यक्ष रामबली मौर्य, गौरीशंकर के पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह पटेल, नगर महामंत्री अनुपम तिवारी, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, पूर्व प्रधान विजयकांत पांडेय, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पांडेय, इंजीनियर प्रियंका पटेल, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश सिंह, दिनेश पटेल, पंचायत सहायक नीतू सिंह, रोजगार सेवक योगेश पांडेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णावती देवी, रविकांत पांडेय, निलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।