देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहस्पतिवार को जनपद में अभियान चलाकर वृहक्षारोपण किया गया। नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष रूबी प्रसाद व ईओ विजय कुमार यादव व नगर के आरएसएम इंटर कालेज में ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने पौध रोपण किया। बाद रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए मौजूद लोगों को शपथ दिलायी गई।
ब्लाक प्रमुख ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम के तहत पौध रोपण किया जा रहा है। इस मौके पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम ऐसी चीजों का उपयोग न करें जो कि हमारे पर्यावरण के लिए घातक हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर हम अपनी जननी धरती मां के लिए समर्पित होकर इसे और अधिक स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लें। पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन हम सबकी सामाजिक, नैतिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। आइए, हम सभी लोग अपने दैनिक जीवन में भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें। इस मौके पर अनूपम तिवारी, अलोक रावत, एकल विद्यालय के आचार्य महेंद्र, महेश्वर खरवार आदि मौजूद रहे।