कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाया। भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" और "योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद" के नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर मौके पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव, उपजिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह "धामी", क्षेत्राधिकारी राम बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष जहांगीरगंज अजय प्रताप यादव, राजेसुल्तानपुर विजय प्रताप तिवारी, शिक्षक नेता ब्रज सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष विपिन त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक श्रीपाल पांडे समेत अन्य स्थानीय अधिकारी भी रहे मौजूद।भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडे, जिला महामंत्री सुरेश कनौजिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला मंत्री/भाजपा नेता राजाबाबू गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष जहांगीरगंज अरविंद उपाध्याय, राजेसुल्तानपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह "कन्हैया", पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण भगवान मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह की अगुवाई में सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने बताया कि इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से पूर्वांचल क्षेत्र के विकास को नया संबल मिलेगा। यह परियोजना यातायात सुविधा को बेहतर बनाने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगी, जिससे पूरे क्षेत्र की प्रगति तेज होगी।