आमिर, देवल ब्यूरो ,चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के हीरापुर मचहटी गांव में गुरुवार रात आर्थिक तंगी से तनावग्रस्त वृद्ध ने कमरें में ऐंगल से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर सुबह पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। वह दूध बेचने का कार्य करता था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। बताते हैं कि हीरापुर मचहटी निवासी 62 वर्षीय सुदामा राम दूध का व्यवसाय करता था। वह आर्थिक परेशानी के कारण तनावग्रस्त चल रहा था। गुरुवार रात में वह खाना खाने के बाद कमरा बंद कर सोने चला गया। रात में न जाने कब नायलॉन की रस्सी से छत के एंगल से फांसी लगा ली। सुबह जब काफी देर तक नहीं उठा तो परिजन परेशान हो उठे। खिड़की से झांका तो दृश्य देखकर अवाक रह गए। सूचना पुलिस को दी गई। पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। उसकी पत्नी सावित्री देवी की सात साल पहले मौत हो चुकी है। दो पुत्रियां थी जिसमें एक की शादी हो चुकी है दूसरी जॉब कर रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वह आर्थिक स्थिति के कारण तनावग्रस्त चल रहा था।