देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। महिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर केक काटकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने बच्चों में मिठाई व बांटी वितरित कर राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना किया। कहा कि नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, किसानों की सशक्त आवाज हैं। वे भारत जोड़ों न्याय यात्रा के जरिए कन्या कुमारी से कश्मीर तक 4500 किलो मीटर पैदल यात्रा कर जनता की समस्याओं को सुना है। राहुल गांधी ने महिलाओं को सशक्तीकरण के लिए कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं को 2500 रुपए हर महीने उनके बैंक खाते में भेजा जा रहा है। कहा कि राहुल गांधी दूरदर्शी नेता है। उन्होंने पूर्व में बीजेपी सरकार को चेताया था कि नोटबंदी से देश को नुकसान होगा। कहा कि बीजेपी सरकार में संविधान खतरे में है, राहुल गांधी संविधान बचाने के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। इस मौके पर मनोज चौबे, महादेव, शंकर भारती, शान्ति विश्कर्मा, तेतरी देवी, सीता भारती, सोमरी देबी, शान्ति देवी, पार्बती देवी, संगीता देवी, संजू देवी, लीलावती देवी, रमबन्ति देवी, राजकुमारी देवी, उषा देवी विद्या देवी आदि मौजूद रहे।