देवल संवाददाता,कोपागंज। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड सात में रास्ता, नाली की समस्या से काफी लम्बे समय से जूझ रहे महिलाओं और पुरुषों ने गुरुवार को नगर पंचायत प्रशासन की व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि उनके वार्ड में न तो कोई सही तरीके का रास्ता है और न ही नाबदान के पानी बहाने के लिए कोई नाली। जैसे तैसे हाल में घरों के पानी रास्ते में बह रहे हैं। रास्ता भी नहीं जिसपर लोग ठीक तरह से आ जा सके। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बताया कि कोल्हाडे के नाम से जाने वाले वार्ड में रास्ता नाली के लिए काफी लम्बे समय से मांग की है जाती रही है लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी ने हालात को और बद्तर बना दिया है। कहा कि बरसात के समय कच्चे रास्ते होकर लोग घरों तक जाते हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि नगर पंचायत चुनाव के दौरान इस नयी आबादी वाले बस्ती में रास्ता नाली जैसे बुनियादी सुविधाओं के लिए खूब वायदे किए गए लेकिन चुनाव के बाद भी यहां की स्थिति आज भी वैसी ही बनी हुई है। कहा कि सभासद से लेकर नगर पंचायत प्रशासन उनकी समस्याओं को जानते हुए भी नजरंदाज किए हुए हैं।विरोध प्रदर्शन के दौरान शबाना खातून,कमरुल निशा,रुखसाना खातून,नजमा खातून,नसरीन खातून,खैरुल बशर फैयाज अहमद ,मुनीर बबलू ,मोहम्मद सज्जा आदि मौजूद थे।