देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के विजयगढ़ किला पर स्थित मजार के समीप रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशान से हत्या की आशंका जतायी जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वस्तु स्थिति का जायजा लेने के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार विजयगढ़ किले स्थित मजार पर 55 वर्ष इब्राहीम रहकर झाड़-फूक करता था। रविवार की सुबह मजार के पास संदिग्ध हाल में उसका शव पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए है। इसे लेकर परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को फेंक देने का आरोप लगा रहे है। घटना के बावत क्षेत्राधिकार सदर रणधीर मिश्रा ने बताया कि विजयगढ़ किला स्थित मजार के पास अधेड़ का शव मिला है। मृतक के परिजन उसकी हत्या कर शव फेंक देने का आरोप लगा रहे है। पीड़ित परिजन की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर चर्चा है कि झाड़-फूक को लेकर मृतक इब्राहीम से एक युवक का विवाद चल रहा था। पुलिस उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पीड़ित परिजन की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।