देवल, ब्यूरो चीफ,घोरावल। स्थानीय ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिरसाई में चल रहे वेदगायन और सामान्य वेदज्ञान कार्यशाला के तीसरे दिन का प्रारम्भ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। बाद छात्रों ने वैदिक रीति से एक दूसरे को तिलक लगाया। कार्यशाला में सर्वप्रथम छात्रों ने शांतिपाठ कर विश्व में शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। कार्यशाला के जनपदीय समन्वयक दीनबन्धु त्रिपाठी ने बताया कि आज तीसरे दिन की कार्यशाला में बच्चों को अग्नि, जल, वायु और नवग्रह के मंत्रों को सिखाया गया। चारो वेदों की प्रमुख शाखाओं पर चर्चा की गई । मुख्य प्रशिक्षक विनोद तिवारी ने बड़े ही ओज के साथ इन मंत्रों का वाचन कर वेदों में इसके महत्व को बताया। उनके द्वारा चारों वेदों की प्रमुख शाखाओं पर चर्चा की गयी। वेदों के मंत्रों के सस्वर वाचन में हारमोनियम प्रशिक्षक के रूप में अशोक चौबे व ढोलक वादक के रूप में आनन्द पांडेय ने अपनी प्रस्तुति दी। सम्पूर्ण व्यवस्था ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डाइरेक्टर अनुराग पांडेय के द्वारा की गई है। छात्रों के अंदर वैदिक मंत्रों के सीखने व गायन की जिज्ञासा प्रबल रूप से देखी गयी। अंत में वैदिक राष्ट्रगान के साथ तीसरे दिन की कार्यशाला समाप्त हुई। बताते चलें कि संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या के निर्देशन में संस्कार भारती व एडूलीडर्स के सहयोग से रामायण अभिरूचि कार्यशाला के अन्तर्गत वेदगायन व सामान्य वेदज्ञान कार्यशाला चल रही है। कार्यशाला में कुल एक सौ इक्कीस बच्चे प्रतिभाग कर रहे।