देवल संवाददाता, लखनऊ।बजट सत्र में बोलते हुए सीएम योगी ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि आप भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं। आपने कहा कि हमारी सोच सांप्रदायिक है लेकिन आप हमें बताएं कि हम कैसे सांप्रदायिक हो सकते हैं?
हम सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं। 45 दिनों के आयोजन ने भारत की विरासत और विकास की एक अनुपम छाप न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में छोड़ी है। महाकुंभ का आयोजन हमारे लिए अग्निपरीक्षा थी। इसमें केंद्र और राज्य सरकारें खरी उतरीं। महाकुंभ 33 करोड़ महिलाएं आईं पर एक भी अपराधिक घटना नहीं हुई।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की गूंज दुनिया में लंबे समय तक सुनाई देगी। ये हमारे सनातन धर्म के लिए गौरव की बात है। ये सिर्फ आध्यात्मिक उपलब्धि नहीं है बल्कि इस आयोजन से हमारी अर्थव्यवस्था को साढ़े तीन लाख करोड़ का लाभ होने की उम्मीद है।
विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
-देश का सबसे बड़ा राज्य, सबसे अधिक संसाधन होने के बावजूद 1950 से 2017 तक प्रदेश की GSDP 12.75 लाख करोड़ तक पहुँच सकी।
-2017 में जनता ने प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों पर विश्वास जताया और आज 08 वर्षों में प्रदेश की GSDP दोगुना से अधिक होकर 2024-25 में 27.51 लाख करोड़ होने जा रही है।
-देश की GDP में 9.2% हिस्सेदारी के साथ उत्तर प्रदेश, देश के अंदर दूसरे स्थान पर है।
-वर्ष 2023-2024 में भारत देश की GDP की वृद्धि दर 9.6 प्रतिशत है, जबकि उत्तर प्रदेश की वृद्धि दर 11.6 प्रतिशत रही है।
-उत्तर प्रदेश डिजिटल क्रांति का सर्वश्रेष्ठ उदहारण बन कर उभरा है।
-2017-18 में 122.84 करोड़ डिजिटल ट्रांजैक्शन
-2024-25 में दिसम्बर 2024 तक 1024.41 करोड़ डिजिटल ट्रांजैक्शन
-यूपी डिजिटल लेनदेन अपनाने में नंबर एक है। आधे से अधिक लेन देन UPI से हुए।
-इसकी वजह डिजिटल बैंकिंग की आसान पहुंच, गांवों तक इंटरनेट, वित्तीय जागरूकता और उपकरणों की पर्याप्त संख्या है।
- बैंकों की 20416 शाखाओं, 4,00,932 बैंक मित्र एवं BC सखी,18 ,747 एटीएम तथा 4,40,095 बैंकिंग केन्द्रों के माध्यम से बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।