धीरज, देवल संवाददाता। आजमगढ़ जिले में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर संविधान मान स्तंभ स्थापित किया गया। जिले के नेहरू हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव और लालगंज से सपा सांसद दरोगा सरोज, सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।.....सपा नेताओं का कहना है कि संविधान में समता, समानता, स्वतंत्रता, न्याय, बंधुत्व, सामाजिक समरसता, सर्व धर्म समभाव, धर्मनिरपेक्ष और गैर बराबरी को समाप्त करने के लिए भारतीय संविधान में व्यवस्था दी गई है।......सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि आज प्रदेश के सभी जिलों में संविधान मान स्तंभ स्थापित किया जा रहा है।भाजपा के लोग संविधान बदलने की कोशिश कर रहे हैं। संविधान की रक्षा और मान रखना है। सरकार को लगता है कि जो उसके हित का काम नहीं है। उसको गंभीरता से नहीं ले रहा है। संसद की कार्रवाई देखकर आपको आभास हो गया होगा कि मजबूती से मुद्दे उठाया जा रहा है।....वक्फ कानून के सवाल पर सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव का कहना है कि अब सरकार की मनमर्जी चलने वाली नहीं है। मुसलमानों की वक्फ की जमीनें हैं। उन जमीनों से उनकी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। ऐसी जमीनों पर सरकार की निगाह है। इन जमीनों को वह अपने उद्योगपतियों को देना चाहती है।.....अयोध्या में नाबालिग के साथ रेप के मामले में सपा पदाधिकारी की संलिप्तता के साथ कन्नौज में सपा नेता नवाब सिंह यादव की रेप के मामले में गिरफ्तारी के सवाल पर धमेन्द्र यादव का कहना है कि सरकार की कोशिश सामने है। अयोध्या के मामले में सपा ने डीएनए टेस्ट की मांग की।..........कन्नौज में रेप के मामले में नवाब सिंह की गिरफ्तारी के मामले में सपा सांसद का कहना है कि नवाब सिंह कई वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता नहीं थे। सपा सांसद का कहना है कि आजमगढ़ के विकास को लेकर सदन में जो मामले रखे गए उसका जवाब नहीं मिला है। आजमगढ़ के लोगों ने जिस जिम्मेदारी के साथ हमें भेजा है हम उस पर खरे उतरेगे।