देवल संवाददाता, रायबरेली | अंतरराष्ट्रीय धर्म सेना के द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह शहीद स्मारक मुंशीगंज में धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि हम लोगों को आजादी ऐसे ही नही मिल गई। आजादी के लिए हमारे क्रांतिकारियो एवं जवानों ने मातृ भूमि के लिए अपने प्राण हंसते हंसते निछावर कर दिए। उन्होंने आगे कहा कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है। सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी झण्डारोहण किया गया। उन्होंने बताया कि यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। तथा 15 अगस्त 1947 को भारत ने एक नए युग में प्रवेश किया था। यह वो दिन था जब 200 साल तक ब्रिटिश उपनिवेशवाद का दंश झेलने के बाद हमारा देश भारत आजाद हुआ था। इस 15 अगस्त को हम अपनी स्वतंत्रता की 78 वीं सालगिरह मना रहे हैं। अंग्रजों की 200 सालों की दासता के बाद देश आर्थिक रूप से लगभग जर्जर अवस्था में पहुंच गया था। ऐसे में 15 अगस्त का दिन भारतवासियों के लिए आजादी के बाद करीब 8 दशकों में हासिल हुई अपनी उपलब्धियों पर गौरवान्वित होने का दिन है। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय धर्म सेना के गीतेश दीक्षित,विनीत कुमार मिश्र,आदर्श अवस्थी,प्रदेश अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी, महिला प्रकोष्ठ की प्रीतिमा चौधरी,शैलेंद्र कुमार पांडेय,दिलीप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे