दिनांक 23.06.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि अभियुक्त चन्दन पुत्र इन्द्रेश ग्राम असमानपट्टी थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकरनगर ने शादी का झाँसा देकर वादिनी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके आधार पर मु0अ0सं0- 237/2024 धारा 376(3) व 4(2), 5(L) पाक्सो एक्ट बनाम चन्दन पुत्र इन्द्रेश ग्राम असमानपट्टी थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकरनगर के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। दिनांक 24.06.2024 को थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त चन्दन पुत्र इन्द्रेश ग्राम असमानपट्टी थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 24 वर्ष को लग्गुपुर पुलिया से समय करीब 09.15 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।