अम्बेडकरनगर में अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा ने गन्ना किसानों को राहत देते हुए 4 मार्च तक गन्ना बेचने वाले 18 हजार किसानों का 10 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया है। चीनी मिल मिझौड़ा में अब तक करीब 81 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है।अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा किसानों को समय से पर्ची देने का साथ ही किसानों के बकाए का भुगतान भी कर रही है। मिल ने 18 हजार गन्ना किसानों को मंगलवार को एक मार्च से चार मार्च तक गन्ने की बिक्री करने वाले किसानों के खाते में लगभग 10 करोड़ रुपए रुकी राशि भेज दी है। चीनी मिल मिझौड़ा में अब तक 81 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है।अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में पेराई का कार्य तेजी से चल रहा है। 17 नवंबर से शुरू हुए पेराई सत्र के बाद से अब तक 81 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। जिले में लगभग 48 ही हजार किसानों ने लगभग 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की बोआई की है। इसे देखते हुए ही चीनी मिल को 114 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य दिया गया है। उप महाप्रबंधक गन्ना अरविंद सिंह ने बताया कि पेराई का कार्य तेजी से चल रहा है। किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जब तक सभी किसानों के गन्ने की खरीद नहीं हो जाएगी तब तक पेराई चलती रहेगी।