देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सोनभद्र में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन कर महर्षि वाल्मीकि के जीवन, साहित्यिक योगदान और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्राचीन भारत के महान ऋषि एवं कवि थे। उन्होंने रामायण की रचना कर भारतीय साहित्य और संस्कृति को अमूल्य योगदान दिया। उनकी जयंती उनके जीवन, विचारों और साहित्यिक विरासत को याद करने का अवसर है। महर्षि वाल्मीकि का जीवन समाज को ज्ञान, सदाचार और सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देता है।
समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ऐसे महान ऋषि थे, जिन्होंने अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके जीवन और रचनाओं से समाज को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता, सद्भाव और सकारात्मक सोच को मजबूत किया जा सकता है।
जयंती समारोह एवं संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, लाल बहादुर पाल, विजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, अजीत मौर्य, परमेश्वर यादव, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, रमेश सिंह यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, हिदायत उल्ला खान, सत्यम पांडेय, ऋषि राज यादव, अखिलेश, अतुल दुबे, सुनील सिंह गौड़, पंडित कृष्ण, डॉ. केडी सिंह पटेल, जगत पटेल और विवेक सिंह पटेल सहित अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने महर्षि वाल्मीकि के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
