देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। रविवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर संत शिरोमणि रविदास और संत शिरोमणि नरहरि सोनार की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी भक्ति और मानवता का संदेश देते हैं।
संत रविदास एक महान परोपकारी और धर्म सुधारक संत थे। उन्होंने हमेशा जातिगत भेदभाव, सामाजिक कुरीतियों और अन्याय के विरुद्ध निर्भीक संघर्ष किया, जो सदन में उनके विचार सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे। संत शिरोमणि नरहरि सोनार की जयंती पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल ने कहा कि वे एक प्रमुख गुजराती लेखक और गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। उन्होंने गुजरात में स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई और हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ने का काम किया था। संगोष्ठी में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, राम भरोसे सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, अभय यादव, दयाराम मौर्य, अभिनव पांडे, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, लललू भारती, राजनाथ, पीयूष पप्पू, गोविंद कुमार वर्मा, विनित सरोज, त्रिपुरारी गौड़, दीपक केसरी, हिदायत उल्ला खान, सुरेश यादव के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
