कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्रेषित प्लान ऑफ एक्शन 2025-26 के अनुपालन में सोमवार को जिला कारागार अम्बेडकरनगर में अम्बेडकरनगर में बन्दियों के हितार्थ के सम्बन्ध में शैलेश कुमार मौर्य, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन एवं जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। इस विधिक साक्षरता शिविर में शैलेश कुमार मौर्य, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर, आलोक सिंह, जेलर, सूर्यभान सरोज, डिप्टी जेलर, तेजवीर सिंह, डिप्टी जेलर,शीतल जैसवाल, डिप्टी जेलर, दिग्वजय प्रताप सिंह, चिकित्साधिकारी, कारागार चिकित्सालय, जि०वि० से० प्रा० के कर्मचारी, कारागार पी०एल०वी० तथा जिला कारागार अम्बेडकरनगर के कर्मचारीगण एवं बन्दियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
शिविर को सम्बोधित करते हुये शैलेश कुमार मौर्य, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा बन्दियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बन्दियों के हितार्थ संचालित निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई एवं जेलर जिला कारागार अम्बेडकरनगर को निर्देशित किया गया कि यदि बीएनएसएस 479 से सम्बन्धित कोई भी विचाराधीन बन्दी जिला कारागार अम्बेडकरनगर में बन्द है तो उनकी सूचना एवं ऐसे बन्दी जिनकी जमानत न्यायालय से हो चुकी है परन्तु वह जमानतदार के अभाव में कारागार से रिहा नहीं हो पा रहा है तो उसकी सूचना से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर को ससमय अवगत करायें जिससे आवश्यक कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित बन्दी को रिहाई का प्रयास किया जा सके। साथ ही सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर द्वारा दिनांक 22-02-2026 को जनपद अम्बेडकरनगर में आमजन के विधिक सशक्तीकरण हेतु एवं आमजन को शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाये जाने हेतु आयोजित होने वृहद विधिक साक्षरता /सेवा शिविर की जानकारी प्रदान की गई एवं बताया गया कि उक्त वृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर के अंतर्गत दिनांक 22-02-2026 को विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जायेगा एवं योजनाओं का लाभ निर्बल वर्ग, दिव्यांग, बच्चे, महिलायें, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आदि को दिलवाया जायेगा एवं आमजन को विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का लाभ दिलवाते हुये विधिक रूप से सशका किया जायेगा। इसी कम में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा सम्पूर्ण जनपद में अपने विभाग के अंतर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा एवं उक्त योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को दिलवाये जाने का प्रयास किया जायेगा एवं समस्त पात्रों का पंजीकरण विभागों द्वारा दिनांक 22-02-2026 से पूर्व करते हुये दिनांक 22-02-2026 को सम्बन्धित योजनाओं का लाभ दिया जायेगा तथा विभागों द्वारा जनपद की समस्त तहसीलों के अंतर्गत आने वाले सुदूर क्षेत्रों में निवासरत व्यक्तियों को लाभान्वित किये जाने के कम में दिनांक 22-02-2026 से पूर्व विभिन्न तिथियों पर तहसील स्तर पर 03 प्री कैम्प आयोजित कर आमजन को योजनाओं का लाभ दिलवाया जायेगा।
कारागार निरीक्षण के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा बन्दियों से वार्ता करते हुये भोजन व स्वास्थय के सम्बन्ध में पूछा गया तथा उनके मुकदमे की स्थिति निःशुल्क अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही पैरवी के सम्बन्ध में जानकारी ली गई एवं बन्दियों से पूछा गया कि क्या उनकी बात टेलीफोन के माध्यम से घर करवाई जाती है तो कई बन्दियों द्वारा बताया गया कि उनकी बात घरवालों से हो पा रही है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जेलर को निर्देशित किया गया कि बन्दियों को समय-समय पर घरवालों से बात करवाने हेतु उचित व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें तथा जेलर को परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं बन्दियों की अस्वस्थता की अवस्था में अविलम्ब चिकित्सा सुविधा दिलवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं कहा गया कि यदि किसी भी बन्दी को निःशुल्क विधिक सहायता अथवा निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र प्रेषित कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं, 01 बन्दी जो जमानत के पश्चात रिहा नहीं हो पा रहा था द्वारा अपनी रिहाई के सम्बन्ध में प्रार्थना की गई।