देवल, ब्यूरो चीफ,शक्तिनगर, सोनभद्र। क्षतिग्रस्त कोटा-खड़िया संपर्क मार्ग से उत्पन्न जनसमस्या को लेकर सोमवार को समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव मुकेश सिंह ने एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना के अधिकारियों से मुलाकात कर वार्ता किया।
उन्होंने बताया कि कोटा-खड़िया संपर्क मार्ग की स्थिति काफी दयनीय है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढ़ों की वजह से स्कूली बच्चों सहित अन्य राहगिरों को आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि इसी मार्ग से प्रतिदिन भक्त शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी देवी मंदिर जाते हैं। सड़क खराब होने की वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर उड़ती धूल से क्षेत्रीय लोग खासे परेशान हैं। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय बेरोजगारों को कंपनी में रोजगार दिलाने की मांग किया। कहा कि कोटा- खड़िया मार्ग तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराए जाने का कार्य
तृतीय चरण में चल रहा है। कार्य करा रही कंपनी में बाहरियों को रखा गया है। मांग की कि क्षतिग्रस्त कोटा-खड़िया संपर्क मार्ग की तत्काल मरम्मत करायी जाए। सड़क पर भारी वाहनों के आवाजाही के दौरान उड़ रहे धूल के गुब्बार से क्षेत्रीय लोगों सहित अन्य राहगिरों को मुक्ति दिलाने के लिए नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए।
.jpeg)