कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।राजकीय आई० टी० आई० अकबरपुर, अम्बेडकरनगर में दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 के अन्तगर्त एक दिवसीय रोजगार / स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया । रोजगार मेले में जनपद के विभिन्न विकास खण्डों से कुल 68 से अधिक दिव्यांगजनों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में 07 दिव्यांगजनों का बर्चुल साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल 32 दिव्यांगजनों के द्वारा स्वरोजगार हेतु सी. एम. युवा उद्यमी प्रोत्साहन अभियान के अंतर्गत पंजीकरण कराया गया। इस मेले का आयोजन कौशल विकास विभाग, राजकीय आई० टी. आई. , जिला सेवायोजन कार्यालय एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ ।