देवल संवाददाता, रवि प्रताप,मधुबन। थाना परिसर से बुधवार को मिशन शक्ति शक्ति को लेकर स्कूटी व बाइक रैली को क्षेत्राधिकारी अभय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिलाओं को अपने अधिकार को लेकर रैली के माध्यम से जागरूक किया गया। महिलाओं को सशक्त बनाना,उनका सम्मान सुनिश्चित करना और उन्हें आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना है। सीओ ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते कहा कि आज के समय में महिलाएं हर एक क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं,वे किसी से पीछे नहीं हैं। यह रैली इसी भावना का प्रतीक है।स्कूटी व बाइक पर सवार होकर दर्जनों की संख्या में महिला पुलिस और बच्चियों ने मधुबन कस्बा समेत बनियाबान व दुबारी मोड़ तक अपनी शक्ति और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। इस तरह के आयोजन में महिला पुलिसकर्मी और पुलिस प्रशासन व एंटी रोमियो स्क्वायड टीम शामिल रही। जिन्होंने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।