देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में पंचतत्व को समर्पित गुप्तकाशी कवि सम्मेलन का आयोजन रामगढ़ बाजार स्थित शाहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कालेज परिसर में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति व राज्यपाल से सम्मानित शिक्षाविद् ओमप्रकाश त्रिपाठी, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्र, ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख चतरा अशोक सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभकिया। बाद कवियों ने एक से बढ़कर एक कविताओं की प्रस्तुति दी।
कवियित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने मुझको अबला मत समझो, मैं हूं झांसी वाली रानी... सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। कवि अजय शेखर ने हम अस्थियों से वज्र का निर्माण करते हैं सुनाया। इसी तरह प्रदुम्न त्रिपाठी, अशोक तिवारी, धर्मेश चौहान, प्रभात सिंह चंदेल, शिवदास चंदौली, अब्दुल हई, दिलीप सिंह दीपक, सुशील मिश्रा, दिवाकर मेघ अलका केशरी, जगदीश केशरी, राकेश शरण मिश्र, दयानंद दयालू, विवेक चतुर्वेदी, विजय विनीत ने भी एक से बढ़कर एक कविताओं की प्रस्तुति दी। अंत में सेवानिवृत्त शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में वाणी प्रदूषण से हम सभी को बचना चाहिए। इस मौके पर कालेज के प्रबंधक कृष्ण प्रताप सिंह, गौरी शंकर सिंह, अभय कुमार शर्मा, भोलानाथ मिश्र, ईश्वर विरागी, शायर अब्दुल हई, अशोक तिवारी, कौशल्या कुमारी चौहान, अलका केसरी दिवाकर दिवेदी, सुधाकर पांडेय, शिवदास, धर्मेश चौहान, दिलीप सिंह दीपक, दयानंद दयालू, विवेक चतुर्वेदी, जगदीश केशरी, अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे।