संतोष, देवल ब्यूरो,आजमगढ़, बूढ़नपुर (अतरैठ बाजार), लालगंज लोकसभा क्षेत्र के बूढ़नपुर तहसील अंतर्गत अतरैठ बाजार में आज भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के लालगंज लोकसभा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने की। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने माहौल को जोश से भर दिया जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी स्लैब में किए गए संशोधन को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कदम देश की आम जनता को महंगाई से राहत देने वाला है। सरकार हमेशा समय पर वह फैसले लेती है जो जनहित और राष्ट्रहित में होते हैं।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाएं।कार्यक्रम के अंत में कोयलसा मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और फैसलों को घर-घर पहुँचाने के लिए तत्पर है। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने दुकानों पर पोस्टर लगाकर जनता को सरकार की नई नीतियों के प्रति जागरूक किया।इस मौके पर बूढ़नपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, मनोज सिंह, जगन्नाथ राजभर, रिकू पटेल, दुर्गा, रविकांत तिवारी, अंकित गुप्ता, हरकेश पांडे, सुरेंद्र वर्मा, अवधेश उपाध्याय, रिखू पटेल, अविनाश पाठक, अशोक मिश्रा, संतोष शर्मा, श्रीकांत सैनी, रामसागर मौर्य, राम पलट सहित अन्य गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का माहौल पूर्णतः संगठनात्मक एकता और जनसेवा के संकल्प से ओतप्रोत रहा।