देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर मंगलवार को नमो मैराथन का आयोजन किया गया। जन कल्याण सेवा समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप पटेल व विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री संजीव गोड़ रहे। चुर्क रोड स्थित अविनाश होटल से भारतीय जन सेवा कल्याण समिति के सचिव डा धर्मवीर तिवारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल ने हरी झंडी दिखाकर बालकों को रवाना किया। बालकों ने दौड़ लगाकर चुर्क बाजार, पुलिस लाइन होते हुए गेस्ट हाउस पहुंचे।
इसी तरह चुर्क बस स्टैंड से मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर बालिका वर्ग के मैराथन का शुभारंभ किया। बालिकाओं ने भी दौड़ लगाकर गेस्ट हाउस पहुंची। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बालक व बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। सीडीओ ने कहा कि सोनभद्र की बालिकाएं किसी से कम नहीं है। वह भी अब कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। जन कल्याण सेवा समिति के सचिव डा धर्मवीर तिवारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर सोनभद्र एक संदेश दे रहा है कि दौड़ेगा सोनभद्र फिट रहेगा सोनभद्र। कार्यक्रम में जगह-जगह वालंटियर लगे थे, जो प्रतिभागियों का देखरेख कर हौसला बुलंद कर रहे थे। इस मौके पर अभिषेक सिंह चंदेल, संदीप सिंह चंदेल, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, श्याम द्विवेदी, अरविंद पांडे, विनोद सोनी, अनूप पांडे, योगेश सिंह, श्याम उमर, अखिलेश कश्यप, राहुल शर्मा, सत्यम, विवेक, शिवम मोदनवाल, मनोज, रवि केसरी, तन्मय त्रिपाठी, प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज सुरेश मनीष अग्रहरि रविंदर आलोक, राजेश गुप्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष, ओम प्रकाश चतुरवेदी सागर खन अनुराग त्रिपाठी श्रावण पांडे नंद किशोर भारती पूजा सिंह पूजा पांडे निधि सिंह श्वेता सिंह आदि रही।