शिवांश, देवल, ब्यूरो, गाज़ीपुर।महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा “मिशन शक्ति-5.0” का शुभारंभ दिनांक 20.09.2025 को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार के उस संकल्प का मूर्त रूप है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को भयमुक्त वातावरण, गरिमामयी जीवन और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर पूरे प्रदेश के 1,647 थानों में “मिशन शक्ति केंद्रों” का उद्घाटन किया गया। इन केंद्रों का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना और परामर्श सेवाएँ प्रदान करना है। साथ ही प्रत्येक थाने में कार्यरत पुलिस अधिकारियों के लिए SOP पुस्तिकाएँ जारी की गईं। SOP में दिए गए निर्देशों के क्रम में निर्धारित अभिलेख भी उक्त मिशन शक्ति केंद्र में रखे जा रहे हैं, जिससे संचालित कार्यक्रमों/कार्यवाही की सघन समीक्षा की जा सके। उक्त व्यवस्थाएं मिशन शक्ति की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और मानक बनाने में सहायक होंगी। जनपद
गाज़ीपुर में आज दिनांक 21.09.2025 को रिज़र्व पुलिस लाइन में एक विशेष भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
*1. बाइक रैली का शुभारंभ*
यह रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुज़री और जनता के बीच महिला सुरक्षा व जागरूकता का संदेश लेकर पहुँची।
*2. विशेष महिला सुरक्षा दल की भूमिका*
• इस दल का गठन विशेष रूप से महिला सुरक्षा और त्वरित सहायता के लिए किया गया है।
यह दल बाज़ारों, विद्यालयों, कॉलेजों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और त्योहारों के अवसर पर सक्रिय रहेगा।
4.जागरूकता संदेश व हेल्पलाइन प्रचार
रैली के दौरान महिलाओं को उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1930, 1076, 102, 101, 108, 1098 की जानकारी दी गई। पंपलेट वितरण व पोस्टर प्रदर्शन द्वारा “सशक्त नारी – समृद्ध प्रदेश” का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।
“मिशन शक्ति केवल एक योजना नहीं, बल्कि यह महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकार दिलाने का जनआंदोलन है। गाज़ीपुर से शुरू हुई यह बाइक रैली पूरे जनपद में जागरूकता और विश्वास का संदेश लेकर जाएगी।”
संबंधित तथ्य एवं उपलब्धियाँ
मिशन शक्ति के अंतर्गत अब तक जनपद में हजारों महिलाओं को हेल्पलाइन सेवाओं और योजनाओं से लाभान्वित किया गया है।
मिशन शक्ति केंद्र अब हर थाने में महिलाओं की हर तरह की समस्याओं के समाधान हेतु single window की तरह कार्य करेंगे।
अपेक्षित परिणाम
गाज़ीपुर से शुरू हुई यह बाइक रैली महिला सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाएगी।
त्योहारों व सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और मज़बूत होगी।
मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं को शिकायत – समाधान – परामर्श – मार्गदर्शन की चौकड़ी एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएँगे।
SOP पुस्तिकाओं से पुलिस अधिकारियों को एकसमान और मानकीकृत कार्यप्रणाली मिलेगी।
प्रदेश में महिला-पुरुष समानता, विश्वास और विकास की दिशा में नया अध्याय शुरू होगा।
“मिशन शक्ति-5.0” केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह नारी गरिमा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में सामाजिक परिवर्तन का आंदोलन है। गाज़ीपुर की यह ऐतिहासिक बाइक रैली मिशन शक्ति के संदेश को हर घर, हर गली और हर दिल तक पहुँचाने का कार्य करेगी।