देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। नगर के चाचा नेहरू पार्क में सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि मनायी गई। भाजपा नगर मंडल के नगर अध्यक्ष, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किया।
वक्ताओं ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए इन्होंने जापान के सहयोग स आजाद हिन्द फौज का गठन किया था। इनके द्वारा दिया गया तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंग का नारा उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया। भारत वासी उन्हें नेता जी के नाम से संबोधित करते हैं। कहा कि सुभाष चंद्र बोस राजनीति के अद्भुत खिलाड़ी थे। नेताजी सुभाषचंद्र बोस एक ऐस व्यक्तित्व के धनी थे, जिनके आदर्शों को जो मान लेगा उसका जीवन सफल हो जाएगा। वे जो चाहते थे वह करते थे। सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि भारत के इतिहास में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के समान कोई व्यक्तित्व दूसरा नहीं हुआ, जो एक महान सेनापति, वीर सैनिक, राजनीति के अद्भुत खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नेताओं के समकक्ष बैठकर कूटनीति तथा चर्चा करने वाला हो। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश जायसवाल, युवा मोर्चा के जिल महामंत्री रजनीश रघुवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश केशरी, नगर मंडल के महामंत्री पीयूष कुमार त्रिपाठी रितु अग्रहरि, धीरेंद्र पांडेय, धर्मवीर त्यागी, अभिषेक गुप्ता, आनंद जायसवाल, राकेश सोनी, सरोज केशरी अजय श्रीवास्तव, राजकुमार चौरसिया, संतोष भारती, आलोक रावत, अनुपम चौबे, दुर्गेश केडिया अविनाश शुक्ला, राहुल शर्मा, श्याम उमर, अनुराग सिंह, नीरज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।