केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को भारत को महाशक्ति और विश्वगुरु बनाने की वकालत की। उन्होंने इसी के साथ युवाओं को एक मास्टर प्लान बताते हुए कहा कि अगर आप मेहनत करोगे तो दुनिया आपकी बात सुनेगी।
तो दुनिया आपकी सुनेगी...
गडकरी ने कहा, अगर भारत हर क्षेत्र में मजबूत होगा तो दुनिया निश्चित रूप से उसकी बात सुनेगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नागपुर में राष्ट्र निर्माण समिति (सामाजिक संगठन) द्वारा आयोजित 'अखंड भारत संकल्प दिवस' के अवसर पर एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।