कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।हर चेहरा उम्मीद है,हर हाथ संघर्ष की ताकत है हर कार्यकर्ता बदलाव की ताकत है उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान कही।
उन्होंने कहा जब सच्चे समर्पण से कार्यकर्ता संगठन से जुड़ता है तब सत्ता की दीवारें भी हिलती है।
पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल,जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल "छोटू", डॉ सतीश चंद्र प्रजापति, उदयभान मिश्र "राजबहादुर",कुलदीप उपाध्याय ने कहा हम सभी क़दम कदम से मिलाकर चलेंगे,हर बूथ पर परचम लहरायेंगे, कांग्रेस सिर्फ पार्टी नही यह विचारधारा, संघर्ष और सेवा की परम्परा है।
सै ऐतबार हुसैन "अककन" ,सुखीलाल वर्मा,अबू सहमा, साधना नायक, अनुपम अमरनाथ यादव मो जियाउद्दीन अंसारी,नंद कुमार गुप्ता"दद्दू", मूलचंद जायसवाल, राजेश प्रजापति, असगर, सुरेन्द्र प्रताप यादव, विकलांग प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष राजेश वर्मा, अशोक सत्यार्थी, राजीव गुप्ता ने कहा संगठन को मजबूत बनाना ही हम सबकी सबसे बडी जिम्मेदारी है।
कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र"बब्लू" ने बताया जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव और संचालन जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल "छोटू" ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनंत बहादुर सिंह, वी पी गौतम, तेज बहादुर खान, मिहबाहुददीन अंसारी, दीपक मिश्र, देवमणि यादव, राजेश प्रजापति, सुशांक सिंह, उदयभान सिंह, पवन वर्मा,दीपक वर्मा, आशाराम यादव, तौहीद अहमद, मो रहीम खान,राजित राम, मुरली समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।