देवल, ब्यूरो चीफ,शक्तिनगर / सोनभद्र। सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन दुर्गा मंडप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल बाइक के पीछे बैठे युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक मोरवा से गोरबी की तरफ जा रहे थे। मृतक की शिनाख्त विकास पनिका उम्र 18 वर्ष पुत्र स्व पुरषोत्तम पनिका के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार विकास पनिका अपने रिस्तेदार दिनेश पनिका के साथ मोरवा से अपनी मौसी के घर गोरबी जा रहा जा था। दोनों जैसे ही दुर्गा मंडप के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। बाद दोनों को उपचार के लिए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही विकास पनिका को मृत घोषित कर दिया। बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जूटी रही।