इजरायल और हमास के बीच 21 महीने से जारी युद्ध में 60 हजार से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सात अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद से मृतकों की संख्या 60,034 हो गई है तथा 145,870 लोग घायल हुए हैं। उसने यह नहीं बताया कि इन मृतकों में कितने आम नागरिक या आतंकवादी हैं।
मृतकों में करीब आधी संख्या महिलाओं और बच्चों की
मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में करीब आधी संख्या महिलाओं और बच्चों की है। संयुक्त राष्ट्र और अन्य स्वतंत्र विशेषज्ञ इसके आंकड़ों को हताहतों की सबसे विश्वसनीय संख्या मानते हैं।
90 प्रतिशत आबादी विस्थापित
इजरायल के आक्रमण ने गाजा के विशाल क्षेत्रों को नष्ट कर दिया है, लगभग 90 प्रतिशत आबादी को विस्थापित होना पड़ा है और गाजा में भयावह मानवीय संकट पैदा हो गया है, जिसके कारण विशेषज्ञों ने अकाल की चेतावनी दी है।